Showing posts with label Friendship. Show all posts
Showing posts with label Friendship. Show all posts

Tuesday, 9 June 2020

दोस्त, दोस्त , दोस्त !!!

ऐसा नाम जो सुनकर ही 
सबकी आखें भर जाता है।  

एक ऐसा पल जो कभी अकेला
महसूस होने ही नहीं देता है। 

एक ऐसा सक्स जो हर वक़्त 
परछाई की तरह साथ खड़ा रहता है। 

एक ऐसा रिश्ता जो अपनों से भी
 कई ज्यादा अपना लगता है। 

एक ऐसा एहसास जो जहन में 
एक आदत सा रह जाता है। 

एक ऐसी ताकत जो आपके खुशी के खातिर 
पूरी दुनिया से भी भिड़ जाता है।  

एक ऐसा नाम जो अपने आप में
पूरी ब्रम्हांड के बराबर होता है। 

एक ऐसा रास्ता जिसपर 
चलने से कभी थकान महसूस नहीं होता।

इसलिए तो ये दोस्त बहत खास होते हैं 
और दूर रह कर भी बो दिलके पास होते हैं।